फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया जुलूस के मार्ग में अवरोध से बढ़ा रोष

Thu, 29 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर में सड़क पर लगा गंदगी का अंबार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटवा। ऐतिहासिक कस्बा बिस्कोहर में कई वर्षों से मोहर्रम का ताजिया पश्चिम टोले में एक निश्चित स्थल पर रखा जाता है। ताजिया जुलूस मार्ग पर गंदगी का ढेर है। अतिक्रमण के क्षुब्ध ताजियादारों ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। प्रशासन से शीघ्र रास्ता खाली कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो ताजिया भी नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन

बिस्कोहर कस्बे के पश्चिम टोले की महिलाएं मोहर्रम पर ताजिया निकालती हैं। ताजिया जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला तक पहुंचता है। बताते हैं कि इस मार्ग पर एक तरफ तालाब है। अब दूसरी तरफ कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। यह गंदगी सड़क तक पसर गई है।
शांति कमेटी की बैठक में भी समिति की सदस्यों ने मामले को रखा था, लेकिन नतीजा सिफर रहा। गुरुवार को मौके पर पहुंची समिति सदस्यों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सफाई कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रसीद शाह ने कहा सोमवार तक सफाई कर्मी आते हैं तो उनसे सफाई करने के लिए  कहा जाएगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत भनवापुर गुलाब सिंह ने कहा कि साफ-सफाई न किए जाने की शिकायत की जांच की जाएगी। यदि ऐसा मिला तो संबांधित के सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें