बांसी। पीओके में घुसकर आतंकियों को मार गिराने की खबर के बाद लोग खुशी से झूम उठे हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर पटाखे जलाकर खुशियां मनाई। संस्कार मित्र मंडली के कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिठाइयां बांटी। सरकार और सेना के इस फैसले को सराहा। कहा कि अब पाक को सही भाषा में जवाब मिला है।
संस्कार मित्र मंडली के कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर पटाखा फोड़कर जश्न मनाया। इस अवसर पर हरिशंकर चौरसिया ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर सैनिकों ने सराहनीय कार्य किया है।
जश्न मनाने वालों में हरिशंकर चौरसिया, सनी जायसवाल, मनोज बाबा, गुड्डू गुप्ता, रामशरण मौर्या, गोविंद गुप्ता, डीके, किशन अग्रहरी, आलोक चंदवानी, अभय पांडेय, मनीष, रोहित पटवा, सचिन पटवा, शिवम, सागर, सागर जायसवाल, गोल्डी, आकाश अग्रहरी, विनय चौरसिया, रिंकू, त्रिभुवन, अजय मोदनवाल और सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।
शोहरतगढ़। पाक अधिकृत कश्मीर में दो किमी तक घुस कर तीन दर्जन से अधिक आतंकियों को मार गिराने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। उत्साहित भाजपाइयों ने इसका जश्न मनाया। नगर पंचायत में भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य नंदू गौड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
नंदू गौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने जो वादा जनता से किया था, उसे उसी जोश के साथ पूर किया है। पूरी चतुराई के साथ पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उड़ी में शहीद सैनिकों की आत्मा को अब सच्ची श्रदांजलि मिली है। इस दौरान कृष्ण कुमार अग्रवाल, दुगेज्श अग्रहरी, चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रामशंकर यादव, नरायन वर्मा, हरीश शर्मा, रमेश कसौधन, मक्कू अंसारी, अनिल जायसवाल, योगेंद्र अग्रहरी आदि मौजूद रहे।