फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तालकुंड की टीम ने 17 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ ब्लॉक के महमुदवा ग्रांट में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अतरी एवं तालकुंडा की टीम के बीच मैच खेला गया। तालकुंडा की टीम ने 21 रन से मैच जीत लिया। अतरी की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए तालकुंडा की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अतरी की टीम ने 37 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच लतीफ को दिया गया, उन्होंने 6 विकेट लिए। इस दौरान घनश्याम, रऊफ, शक्तेश्वर यादव, कलाम, दिनेश मौर्या, निलेश कुमार यादव, निशार अहमद, उमेश, संतराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें