पुलिस लाइन में पीआरवी के जवानों को निर्देश देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पीआरवी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी टाइम मैनजमेंट का ध्यान दें और सूचना स्थल पर कम से कम समय पर पहुंचे। अगर मारपीट व संवदेशील मामला रहे तो बिना थाने की पुलिस के मौके पर न जाएं। यह निर्देश रविवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने पुलिस लाइन में यूपी 100 नंबर टीम की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने के बाद अगर मामला विवादित रहे तो संयम बरतते हुए उसका समाधान करने की कोशिश न कि खुद उलझ जाएं।
एसपी ने कहा कि आज स्थिति यह बन गई है कि 100 डायल के पहुंचने की जानकारी हो जाने के बाद थानेदार व बीट दरोगा मौके पर नहीं जाते हैं।
यह बहुत ही गलत है, इस धारणा को तोड़ा जाए। डायल नंबर100 पर अकसर आरोप लगाता है। इसलिए छवि बचाकर काम करें और अच्छा परिणाम दें। अच्छा काम करने वाले सम्मानित किए जाएंगे और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महाशिवरात्रि व आने वाले पर्व का सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, यूपी-100 के प्रभारी हरिश्चंद भारती, आरआई सीबी सिंह, पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव आदि व 200 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।