फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परिवार की तरह करैँ पौधों की देखभाल

विज्ञापन
नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में पौध वितरण करते मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के महदेवा नानकार गांव में पौधरोपण जन अभियान के तहत बुधवार को विचार गोष्ठी एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष ललित कला अकादमी ने कहा कि वृक्षों में मनुष्य की तरह प्राण होते हैं। सनातन धर्म में भी इसका उल्लेख है। हम परिवार की तरह पौधे की भी देखभाल करें। एक पौधा रोपित करने से पूरी पृथ्वी की रक्षा होगी। सदस्य न्यायिक परिषद एसवीएस रंगाराव ने कहा कि पौधरोपण बहुत जरूरी है। बदलते परिवेश में पेड़ पौधे कम होने से हम कई प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम प्रकृति से जुड़ने का महत्व पूर्ण माध्यम है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना चाहिए। आज पूरा समाज पौध रोपण कर रहा है। प्राणवायु देने वाले वृक्ष हमारी मां के समान है।
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, सीडीओ बलराम सिंह, डीएफओ पुष्प कुमार, बीडीओ नौगढ़ सर्वेश मोहन, प्रधान संघ अध्यक्ष नौगढ़ गंगा मिश्र, राजेश मिश्र, संजय पांडेय, विमलकांत, स्वप्निल श्रीवास्तव, बुद्धि सागर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
दो दर्जन से अधिक पोधे रोपे : लोटन। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत बुधवार को सीएचसी लोटन में अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से दो दर्जन से अधिक आम व अन्य पौधे रोपे। कहा कि यदि पर्यावरण सही है तो मनुष्य भी स्वस्थ होने के साथ समाज की भी प्रगति होती है। यदि वातावरण अशुद्ध या प्रदूषित हो जाय तो हानि ही हानि होती है। इस दौरान डाॅ. मनीष जायसवाल, डाॅ. राम आशीष यादव, डॉ. फातिमा, सुशील सिंह, रामायण सिंह, नरेंद्र यादव मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने लगाया मां के नाम का पौधा : उसका बाजार। नगर पंचायत के राजेंद्र नगर वार्ड स्थित गोशाला में बुधवार को एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने मां के नाम पर पौधरोपण कर इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इसी क्रम में हेमंत जायसवाल सभासद राजेश श्रीवास्तव ने भी पौधा लगाया। इस मौके पर ईओ अभिनव श्रीवास्तव, मयंक पांडेय, विभूति अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विद्युत उपकेंद्रों में हुआ पौधरोपण : बांसी। 132 केवी व 220 केवी उपकेंद्र में उपखंड अधिकारी लाल बहादुर गुप्त और अवर अभियंता सूरज प्रसाद की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। परिसर में आम, अमरूद, जामुन, आंवला, सागौन, शीशम आदि पौधों रोपित किए गए। इस अवसर पर अवर अभियंता पशुपति नाथ मिश्र, अवर अभियंता परीक्षण राजेश कुमार, उपकेन्द्र परिचालक सुजीत, गुफरान, लालजी शर्मा, शैलेश, अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रतन सेन डिग्री कॉलेज में किया गया पौधरोपण : बांसी। रतन सेन डिग्री काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण के जरिये पर्यावरण संरक्षण होगा। इस दौरान डाॅ. किरन देवी, सहायक आचार्य डाॅ. राजेश कुमार यादव, डाॅ. अरविंद कुमार मौर्य, सहायक आचार्य रामबाबू, सहायक आचार्य दया शंकर, सहायक आचार्य मनीष कुमार भारती, सहायक आचार्य रविरेश सिंह, राजेश कुमार शर्मा आदि ने नीम,जामुन, अशोक, सागौन आदि के पौधों का रोपण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें