फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फर्नीचर भेजने वाले पर कार्रवाई करें : सीएम

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खराब फर्नीचर भेजने वाले पर कार्रवाई करें : सीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ठेकेदार ने गुणवत्ता विहीन फर्नीचर की आपूर्ति की है। इस कारण उसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस मामले में सीएम ने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बैठक में प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने फर्नीचर खरीद की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि लेक्चर थियेटर को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है, जिस सीएम योगी ने सहमति दी। इस संबंध में बात करने पर प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें याद नहीं है कि कितने रुपये के फर्नीचर को वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके पहले डीएम दीपक मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों और मेडिकल कॉलेज के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर सख्त हो सुरक्षा
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। सीमा पर गश्त बढ़ा दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वाहनों की पार्किंग की बेहतर सुविधा होनी चाहिए, ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को तालमेल के साथ बेहतर कार्य करना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान देना है। हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल में ज्यादा दूरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एसएपी सुरेश चंद्र रावत, सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, सीएमएस डॉ. नीना वर्मा एवं कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

हेलीपैड और जेल मैदान का किया निरीक्षण
सीएम योगी ने बीएसए ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल में लगाए जा रहे वॉटर प्रूफ पंडाल की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिला कारागार के सामने स्थित बीएसए मैदान का निरीक्षण किया। इस मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर तैयार हो रहे निर्माणाधीन पंडाल को सीएम ने देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मैदान के बीच व पास से गुजरने वाले विद्युत तार को समय से हटा दिया जाए। सीएम ने यहां सात मिनट तक तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें