डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित बड़े इमामबाड़ा में अंजुमन गुलदस्ता मातम ने सोमवार की रात अशरे की तीसरी मजलिस का आयोजन किया। मजलिस को सहारनपुर के मौलाना अली हैदर आब्दी ने खिताब किया। इस्लाम के उसूलों पर रोशनी डाली। हजरत इमाम हसन के पुत्र हजरत कासिम की शहादत को बयां किया। शहादत को सुन अकीदतमंद रो पड़े। शाहिद आलम व हमनवा ने मरसियाख्वानी की।
मौलाना अली हैदर आब्दी ने कहा कि कर्बला सभी को सच्चाई, मानवता व इंसाफ का पैगाम देता है। पूरा जहां कर्बला की दास्तान से नसीहत लेता है। इंसानों को गुनाहों से बचना चाहिए। नेकी व भलाई के काम करने चाहिए। कोई भी मजहब इंसान को बुरा कर्मं करने की इजाजत नहीं देता है। मकसदे कर्बंला व हजरत इमाम हुसैन के किरदार से सबक लेना होगा। इसी में दुनिया व कौम की भलाई निहित है। कुरआन शरीफ की रोज तिलावत करे। हजरत इमाम हसन के पुत्र हजरत कासिम की शहादत को बयां किया। मजलिस से पहले मरसियाख्वानी की गई।
इस दौरान जमाल हैदर, फसाहत हुसैन, तौफीक रजा, मौलाना महबूब, आले रजा माले, सावन हल्लौरी, सज्जाद हल्लौरी, हसन जमाल, काजिम रजा, मेंहदी हैदर पप्पू, तनवीर रिजवी, शादाब हुसैन हाटन, खमसे अतहर, आबिद रिजवी, कामयाब बबलू, शम्मू, काजिम रजा, अफसर हल्लौरी, जानशीन अहमद, आमिर, पप्पू अंकल, अब्बास भाई कक्कू, लल्लन मैनेजर, डा. नायाब रिजवी, झुनन्न, राहिब रिजवी, कप्तान, काजिम मेंहदी, महमूद रजा, सहनवाज हुसैन, आबाद हुसैन, रियाज हैदर आदि मौजूद रहे।