फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में उसका ब्लॉक प्रथम

Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका में तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शील्ड देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसका बाजार।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका के मैदान में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेल का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में उसका ब्लॉक प्रथम, लोटन ब्लॉक द्वितीय और नौगढ़ ब्लॉक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में नौगढ़ ने लोटन को हराया, प्राथमिक स्तर के लंबी कूद में उसका सरदार पटेल नगर की काजल ने प्रथम और करिश्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो जूनियर बालिका में जोगिया की टीम ने उसका की टीम को हराया।
विज्ञापन

रात्रि कालीन सत्र में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उसका का दबदबा रहा।100 मीटर रिले रेस में उसका के धावकों ने सबको पीछे छोड़ विजयी हुए, वही बालिका वर्ग में जोगिया को प्रथम और उसका को द्वितीय स्थान मिला। पीटी व विशेष प्रदर्शन में लोटन ने उसका को मात दी। ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर उसका 243 अंक  के साथ प्रथम, 206 अंक लेकर लोटन द्वितीय, 113 अंक के साथ नौगढ़ तृतीय और 107 अंक के साथ जोगिया चौथे स्थान पर रहा। वहीं बर्डपुर को सिर्फ 14 अंक मिले।
जूनियर बालक वर्ग में पकड़ी उसका के राकेश, बालिका में जगदीशपुर ग्रांट नौगढ़ की सुमन, प्राथमिक बालक वर्ग में बेलवा देउरवा लोटन के आदर्श और बालिका वर्ग में कोडरताल जोगिया की सुमन व्यक्तिगत स्पर्द्धाओं में चैंपियन रहीं। पुरस्कार वितरण बीईओ व्यास देव ने किया। इस अवसर पर बीईओ गोपाल मिश्रा, अरुणेंद्र त्रिपाठी, गंगा देवी, हरिशंकर सिंह, कृपाशंकर पांडेय, शिवपाल सिंह, वंदना त्रिपाठी, कुंजलता, कल्पना मौर्या, मीरा वर्मा, दिव्या मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें