फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरख्ापुर से भी जुड़ा है सिरप की आपूर्ति का नेटवर्क

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर दवा की जांच करते ड्रग स्पेक्टर नवीन कुमार। श्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध रूप से आपूर्ति का नेटवर्क गोरखपुर और लखनऊ से जुड़ा है। पहले लखनऊ और अब गोरखपुर से प्रतिबंधित सिरप की जिले में आपूर्ति होने की बात जांच एजेंसी के सामने आई है। सूत्रों की माने तो लखनऊ की एक टीम जिले की दुकानों और बाॅर्डर पर निगरानी कर रही है। क्योंकि, सिद्धार्थनगर से नेपाल भेजे जाने और अन्य स्थानों से बांग्लादेश भेजे जाने के इनपुट मिलने के बाद कई एजेंसी जांच में लगी हैं।
मिले इनपुट के बाद जिला प्रशासन और बॉर्डर पर सक्रिय विशेष टीमों ने जब जांच तेज की, तो पूरी चेन की परतें खुलती चली गईं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में हाल ही में हुई धरपकड़ के दौरान बांग्लादेश और नेपाल तक सिरप की तस्करी के संकेत मिले थे। इसके बाद गोरखपुर में भी नेटवर्क की जांच शुरू हुई। डुमरियागंज में मेडिकल स्टोर पर छापे में बरामद कफ सिरप के बारे में जानकारी न देना पाना इस बात की पुष्टि कर रहा है कि जिले में बड़े पैमाने पर कफ सिरप में खेल हुआ है। फिलहाल ड्रग विभाग की टीम जांच और कार्रवाई तेज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

1500 से अधिक मेडिकल स्टोर, काला कारोबार पनपने की गुंजाइश: आकड़ों पर गौर करें तो जिले में 1500 से ज्यादा मेडिकल स्टोर संचालित हैं। सूत्रों की माने तो इतनी बड़ी संख्या में दुकानों के चलते अनियमित खरीद और अवैध रूप से आपूर्ति की गतिविधियां दबकर रह जाती हैं। स्थानीय स्तर पर कई दुकानदार प्रतिबंधित व लोकल परचेज के सिरप को बिना बिल के उठा लेते हैं, जिसमें तस्कर गिरोह की भूमिका सबसे अहम होती है। 30 लाख की आबादी वाले इस जनपद में प्रतिमाह दो लाख से अधिक कफ सिरप की खपत है। ऐसे में कहां से माल आया और कहां खपत हो गया, इसके बारे में बहुत जांच पड़ताल नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

अधिकारी मान रहे हैं कि यदि जिले में पूर्ण ऑडिट कराया गया तो दर्जनों मेडिकल स्टोरों पर अवैध खरीद और प्रतिबंधित सिरप की डंपिंग का बड़ा भंडाफोड़ हो सकता है। ड्रग विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पूरे नेटवर्क का डोजियर तैयार किया जा रहा है। आपूर्ति चेन से जुड़े कॅरियर और मास्टरमाइंड को ट्रैक किया जा रहा है। जिले में बिना बिल के कफ सिरप खरीदने वाली दुकानों पर कड़ी कार्रवाई निश्चित है। सिरप रैकेट का खुलासा फिलहाल सिर्फ शुरुआत माना जा रहा है।
दस्तावेज-पड़ताल और ऑडिट पूरा होने पर कई और बड़े नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें