फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में खेलों का विशेष योगदान

विज्ञापन
विद्या भारती गोरक्षप्रांत की 33वीं खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
विज्ञापन

विद्या भारती गोरक्ष प्रांत की 33वीं खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में खेलों का विशेष योगदान : सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती गोरक्ष प्रांत का 33वां दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में खेलों का विशेष योगदान होता है। दूसरी तरफ स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
विज्ञापन

गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक कमलेश सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से विश्व में भारत को एक विशेष पहचान दिला सकते हैं। इसलिए विद्या भारती के विद्यालयों में खेलों का विशेष आयोजन होता है। विद्या भारती के विद्यालयों के खिलाड़ी दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने की बजाय स्वयं के कीर्तिमान से प्रतिस्पर्धा कर अपने खेल में सुधार के लिए प्रयत्नशील रहता है। इसके पूर्व ध्वजारोहण कर सभी खिलाड़ियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कराया। इस दौरान विधायक श्यामधनी राही, गोरक्ष प्रांत के मंत्री अक्षय ठाकुर, रामचंद्र मुंशी, विनय, कन्हैया लाल, मुरलीधर अग्रहरी, सत्येंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य धीरेंद्र, अजय दुबे, राकेश अग्रहरि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें