संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के संबंध में आदेश जारी हुआ है। इसमें जिले के पांच शिक्षक आ रहे हैं। जिन पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 22 दिसंबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त किए गए शिक्षक आवेदन करते समय पद के लिए निर्धारित योग्यता नहीं रखते थे। इन आरोपियों ने धोखाधड़ी करके नौकरी हासिल की थी, एवं जांच में इसका खुलासा हुआ था। इस तारीख के बाद अर्हता हासिल करने वालों की सेवा समाप्त होंगी।
एक दिन पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में हुई 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित ऐसे शिक्षक जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 के बाद आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (अर्हता) प्राप्त नहीं की थी, उनकी सेवा समाप्त होगी।