सकारपार क्षेत्र के सिसहनिया- मटियरिया मार्ग का निर्माण कार्य शूरू। संवाद
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के सिसहनिया- मटियरिया मार्ग का काम शुरू करा दिया गया है। इस मार्ग के संबंध में अमर उजाला अखबार ने 14 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर छपते ही विभाग ने समस्या का संज्ञान लेते हुए निर्माण शुरू करा दिया।
इससे अब राहगीरों खतरे का डर नहीं है। क्षेत्र के चंद्र पाल सिंह, हरिराम उपाध्याय, अजीत प्रताप सिंह, राम कुमार, राजू सिंह, सुरेश, अखंड प्रताप सिंह, कैलाश शर्मा, रतन सिंह, राम जी आदि ने खुशी जाहिर की है। संवाद