फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरहद पर थमी मिठास...फीका हुआ चीनी का कारोबार

Tue, 19 May 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत की ओर से चीनी निर्यात पर लगाई गई रोक का असर अब नेपाल के सीमावर्ती बाजार में दिखने लगा है। नेपाल में फिलहाल पुराने स्टॉक से काम चल रहा है लेकिन त्योहारों से पहले सप्लाई का संकट और महंगाई की आशंका बढ़ गई है।
वहीं, बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने से भारतीय सीमा में स्थित बाजार में भी चीनी का व्यापार सुस्त पड़ गया है। कृष्णानगर जैसे नेपाल के सीमावर्ती बाजार में फिलहाल ग्राहकों को चीनी आसानी से मिल रही है लेकिन थोक व्यापारियों ने नए ऑर्डर सीमित कर दिए हैं। व्यापारी बताते हैं कि भारत से सप्लाई फिलहाल रुकी हुई है और वैकल्पिक तौर पर ब्राजील या थाईलैंड से आयात न तो सस्ता है और न ही आसान।
विज्ञापन

स्थानीय लोग बताते हैं कि इस स्थिति का सबसे बड़ा असर आने वाले त्योहारों पर पड़ने की आशंका है। नेपाल में दशैं और तिहार के दौरान चीनी की मांग चरम पर होती है। जानकारों के अनुसार, नेपाल अपनी खाद्य आपूर्ति का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भारत से आयात करता है। ऐसे में निर्यात पर रोक का तत्काल असर भले सीमित दिखे लेकिन त्योहार के समय यह कमी गहराकर महंगाई में बदल सकती है।
ककरहवा निवासी शिवमूर्ति कहते हैं कि पिछले वर्षों में जब इसी तरह की पाबंदी लगी थी, तब नेपाल में चीनी की कीमत 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इस बार भी उसी तरह के हालात बनने की आशंका जताई जा रही है। चीनी के दाम बढ़ने का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि बिस्किट, कॉन्फेक्शनरी, कोल्ड ड्रिंक और बेकरी उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ेगा। छोटे हलवाई और बेकरी संचालक अभी से अपने उत्पादों की लागत का नया हिसाब लगाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर भारतीय सीमावर्ती बाजार में भी चीनी के व्यापार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यहां पहले सीमा पार की मांग के कारण चीनी की अच्छी खपत होती थी, वहीं अब बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है। व्यापारियों के मुताबिक, अनिश्चितता और सख्ती ने खरीदारों को सतर्क कर दिया है। बॉर्डर पर कस्टम, सशस्त्र सीमा बल और अन्य जांच एजेंसियों ने भी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें