फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीजल संकट से बैंक में कामकाज ठप

Tue, 19 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। कस्बे की एसबीआई की शाखा पर सोमवार को डीजल न मिलने के चलते जेनरेटर चालू नहीं हो सका, जिससे बैंक का लेन-देन सहित अन्य कार्य लगभग दो घंटे तक प्रभावित रहा। बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद बिना पैसा निकाले वापस लौट गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद बैंक का कार्य जेनरेटर के सहारे संचालित किया जाता है, लेकिन डीजल उपलब्ध न होने के कारण जेनरेटर बंद पड़ा रहा। इससे नकदी निकासी, जमा और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो गईं। बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर खोरिया रघुबीर सिंह स्थित लक्ष्मी नारायण केदारनाथ पेट्रोल पंप से डीजल की व्यवस्था कराई गई। डीजल पहुंचने के बाद जेनरेटर चालू हुआ और बैंक का कामकाज दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें