सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेका नंद ऐसे युवा संयासी थे, जिन्होंने अल्पायु में ही अपने विचारों, चरित्र और ओजस्वी वाणी से विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया। एकल विद्यालय के तत्वावधान में खुनियांव संच के चेतिया में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एकल विद्यालय के प्रमुख शिव प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानव धर्म को सर्वश्रेष्ठ धर्म मानते थे। इस दौरान शिव सहाय, ओम प्रकाश, अंकिता, सरोज, किशन, सुनील एवं कौशल आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। संवाद
-
महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन
फोटो-
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद व रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों द्वारा गोष्ठी तथा स्वदेशी संकल्प रन एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मेजर मुकेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हें आत्मबल, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना की ओर प्रेरित करता है। महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान डॉ. एके सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. जय नारायण तिवारी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रवीण, डॉ. सुशील, डॉ. अखिलेश मौजूद रहे। संवाद