संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 16 करोड रुपए से अधिक के धान खरीद घोटाले में कार्रवाई पर कार्रवाई जारी है। पीसीएस के पूर्व प्रबंधक को बर्खास्त करने के साथ ही तीन लोगों को इनामी घोषित किया गया।
अब जांच में जुटी एसआईटी 11 ऐसे संदिग्ध खाते मिले हैंस जिनमें बड़ा लेनदेन हुआ है। टीम ने इसको सीज कर दिया है और तहकीकात आगे बढ़ा रही है जग में आने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
पीसीएफ के धान खरीद घोटाला की जांच पुलिस की चार सदस्यीय एसआइटी कर रही है। डीएम डा. राजागणपति आर ने धान खरीद घोटाला की जांच तत्कालीन एडीएम उमाशंकर से कराई थी। एडीएम ने 16.50 करोड़ के घोटाला की पुष्टि की। इसे संज्ञान में लेने के बाद पुलिस की एसआइटी ने जांच शुरू की। इस प्रकरण में अभी तक सात मुकदमे दर्ज किया गया है।
इन सभी मुकदमों में तत्कालीन पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी व एकाउंटेंट उमाकांत उपाध्याय को आरोपित किया गया है। एसआइटी ने भी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में इनकी संलिप्तता बताई है। जिसे संज्ञान में लेने के बाद शासन ने जिला प्रबंधक को बर्खास्त करने की कार्रवाई की।