फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध कार सवार पकड़े गए, जांच शुरू

Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर सवारों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन के पास थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह व एसओजी संदिग्ध कार का पीछा कर रहे थे लेकिन कार चालक रुक नहीं रहा था। इसकी सूचना थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा मिली। सूचना पर लोटन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार को रुकवा कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मोहाना थानाध्यक्ष और लोटन थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी संतोष सिंह ने संदिग्ध अर्टिगा कार (संख्या यूपी-20 बीएन-0786) को कब्जे में ले लिया और कोतवाली लोटन पर लाकर जांच में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। पुलिस वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी में बोरे में भरे कुछ संदिग्ध और अवैध सामान बरामद होने की चर्चा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक बरामदगी के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की जा रही है। बरामद सामग्री की प्रकृति, उसके स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद मामले का विधिवत खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं जबकि पुलिस पूरे मामले को लेकर सतर्कता बरतते हुए तथ्यों के सत्यापन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें