फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में शख्स की मौत, नदी के पास मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में किसान की मौत
विज्ञापन

नदी के पास मिली लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
बांसी कोतवाली सहजी बेलबनवा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के सहजी बेलबनवा गांव में देर शाम लापता हुए किसान की बुधवार सुबह राप्ती नदी के किनारे लाश मिली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुभाषनगर वार्ड के सहजी बेलबनवा निवासी नंद कुमार (50) मंगलवार को खेत देखने के लिए निकले थे। इसके बाद वह संदिग्ध हाल में लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह राप्ती नदी के किनारे उनका शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। इसके बाद नंद कुमार की पत्नी कांति देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में पति की हत्या कर दी गई। इस बाबत कोतवाल बांसी शैलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें