सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में दलाल के संदेह में प्राचार्य की सूचना पर सदर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। थाने पर लाकर लिखापढ़ी करके उसे चालान कर दिया है। दलालों की घुसपैठ को लेकर प्राचार्य लगातार निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर को ड्रेस में आने के लिए दिशा- निर्देश दे रहे हैं।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में दलालों के हावी हाेने और मरीजोंं के शोषण करने का मामला लगातार सामने आता है। इसको लेकर प्राचार्य लगातार निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर को ड्रेस में आने के लिए दिशा- निर्देश देते हैं।
बृहस्पतिवार को डॉकटर के कक्ष के पास एक संदिग्ध को दलाल बताते हुए पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। सदर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर थाने पर चली गई। जहां वह खुद को निर्दाेष बता रहा था और बोला किसी मरीज को दिखाने के लिए आया था। वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। पुलिस ने उसे चालान कर दिया। संवाद