फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से मासूम का हाथ टूटा

Tue, 14 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के वजीराबाद-छितही गांव के बीच स्थित समय माता स्थान के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसका हाथ भी टूट गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के वजीराबाद-छितही गांव के बीच समय माता स्थान के पास चार वर्षीय आरती पुत्री राजकुमार घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार उधर से गुजरा। अनियंत्रित बाइक बच्ची के ऊपर चढ़ गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और एक हाथ भी टूट गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
परिजन घायल बच्ची को आनन-फानन में निजी वाहन से बस्ती के रुधौली में निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजन के अनुसार बच्ची का एक हाथ टूट गया है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें