लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के जनपद महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले को बांटने वाली घोंघी नदी पुल के पास रविवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आया मकालू (55) नदी में डूब गए। कुछ लोगों ने खोजबीन की लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद एसडीआएफ गोरखपुर से मदद मांगी।
टीम ने पांच घंटे के प्रयास के बाद आधा किमी दूर से शव बरामद किया। करीब 23 घंटे बाद मिली लाश का पुलिस ने पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव के टोला भुड़कुडहा निवासी मकालू (55) पुत्र उदयराज अपने गांव निवासी दिलीप के पिता की मृत्यु के बाद शव के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि नहाने की नियत से कपड़ा और चप्पल निकाल कर नदी में जा रही था कि पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
गांव के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन नदी का धारा तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची लोटन पुलिस लोगों से पूछताछ कर पूरी जानकारी लेने बाद स्थानीय लोगों के जरिये तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
।