फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोटों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाली नोटों का कारोबार जिले में फिर से पांव पसारने लगा है। शनिवार को नगर के केनरा बैंक की शाखा में नकली नोट जमा करते पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से करीब तीस हजार के पांच-पांच सौ के जाली नोट मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर नोट नकली बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है। बैंक प्रबंधन इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। वहीं पुलिस सिर्फ जांच की बात कह रही है। बता दें कि करीब 25 दिन पूर्व एसबीआई की शाखा में भी पांच सौ के 13 नकली नोट जमा करने का मामला प्रकाश में आया था।
बेलहिया चौराहा स्थित केनरा बैंक की शाखा में शनिवार की सुबह एक युवक करीब तीस हजार रुपये के पांच-पांच सौ के नोट जमा करने पहुंचा था। कैश काउंटर पर जब नोट की जांच की गई तो ज्यादातर नोट नकली मिले। बैंक प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र नकली नोटों के साथ युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गए। वहां घंटों तक पूछताछ होती रही। इस संबन्ध में बैंक प्रबंधन के जिम्मेदारों ने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
उनके निर्देश पर ही कुछ बताया जा सकेगा। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि बैंक में नकली नोट जमा किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें