फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से लोग हो रहे परेश्ाान 

Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ विकास खंड के पांच गांवों में दो माह से लो -वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली रहने पर भी लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विद्युत से चलने वाले उपकरण शो-पीस बने हुए हैं। मेहनौली, संतोरा, संतोरी, डफरा, अकरा में लो -वोल्टेज की समस्या से ग्रामवासी त्रस्त हैं।
विज्ञापन


कई बार विभाग के जिम्मेदारों और प्राइवेट लाइनमैन से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के गुड्डू, सोनू उपाध्याय, विश्वजीत उपाध्याय, गब्बर पांडेय, राजू पांडेय, बनारसी, रिंकू उपाध्याय, शिवरक्षा मिश्र आदि ने कहा कि विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते भीषण गर्मी के मौसम में हम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली रहने के बाद भी बेमतलब साबित हो रहा है।

लोगों ने शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है। ग्राम प्रधान बनारसी साहनी ने कहा कि विद्युत विभाग ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया तो हम ग्रामवासियों के साथ आंदोलन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सिर्फ विद्युत विभाग की होगी। 
विज्ञापन


इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई नित्यानंद ओझा ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है। सूचना मिली है। जल्द ही लाइनमैन को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें