फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 400 मीटर दौड़ मे सुरेश और खुशबू ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजार में मंगलवार को आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में सुरेश कुमार व बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, खो-खो, लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं।
जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोमनाथ प्रथम व बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग के 400 मीटर बालिका स्तर दौड़ में नाजिया प्रथम व बालक वर्ग में मनोज पासवान प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में ककरहवा प्रथम एवं बजहा द्वितीय स्थान पर रहा। सब जूनियर कबड्डी बालिका में बजहा प्रथम व बनकसीहा द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर लंबी कूद बालक वर्ग में अंगद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में जूनियर बालिका वर्ग में मंजू प्रथम स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल में सब जूनियर स्तर बालक वर्ग में बजहां प्रथम स्थान व बूड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक तेज बहादुर चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लक्ष्मी वर्मा, मनोज चौरसिया, हिना, रश्मि सिंह, अर्चना चौधरी, जयकरन, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें