फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार घंटे बाद पकड़ा गया सांड़, मिली राहत

Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छितही में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने खूंखार छुट्टा सांड़ चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। सांड़ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी सांड़ ने गांव निवासी गया प्रसाद पर हमला कर दिया था। हमले में उनका एक हाथ और सीने की हड्डी टूट गई है और अभी भी इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ था और लोग अकेले निकलने से भी डर रहे थे। सांड़ को पकड़वाने के लिए ग्रामीण हरिशंकर मिश्र ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पहली शिकायत का निस्तारण कर दिया गया लेकिन सांड़ गांव में खुलेआम घूमता रहा। शिकायत किए जाने पर प्रशासन सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब चार घंटे तक प्रयास कर सांड़ को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें