फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहालग का बाजार थमा, बढ़ी छाता-रेनकोट की मांग

Sat, 11 Jul 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहालग खत्म होते ही बाजारों में रौनक बदल गई है। महीनों तक शादी-विवाह की खरीदारी से गुलजार रहे बाजारों में अब ग्राहकों की भीड़ कम होने लगी है। कपड़ा, आभूषण, बर्तन और फर्नीचर कारोबार पर इसका असर दिखाई दे रहा है।
वहीं, बारिश शुरू होने के साथ छाता, रेनकोट, प्लास्टिक तिरपाल और खेती से जुड़े सामानों की मांग बढ़ गई है।
सहालग के दौरान शादी वाले परिवारों ने कपड़े, गहने, फर्नीचर, बर्तन और सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी की थी। अब वैवाहिक कार्यक्रम कम होने के बाद इन कारोबारों में मंदी आने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि अगले त्योहारों के सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज, इटवा, बढ़नी आदि मुख्य बाजारों में सहालग के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों, साड़ियों और सूट की बिक्री अच्छी रही। अब ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। बांसी के कपड़ा व्यापारी राकेश अग्रहरि कहते हैं कि शादी के समय खरीदारी काफी तेज थी। अब सहालग खत्म होने के बाद बिक्री सामान्य हो गई है।
रेडीमेड कारोबारी मेराज अहमद कहते हैं कि बारिश शुरू होने के बाद बरसाती कपड़ों और छाते की बिक्री बढ़ी है। अलग तरह के ग्राहक बाजार में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें