फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी प्रकरण : हाॅस्टल छोड़ अन्य छात्राएं गईं घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के महाकारुदणिक तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज देईपार के छात्रावास में रविवार को एक छात्रा की आत्महत्या के बाद बाकी छात्राओं ने छात्रावास छोड़ दिया है।
इतना ही नहीं बगल के चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर रहने वाली छात्राओं को मकान मालिक ने उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। वहीं, फाॅरेंसिक टीम ने दोबारा कॉलेज पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि एक छात्रा की निजी डायरी, फोन जब्त करके ले गई है। बस्ती की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की छात्रा थी। रविवार को उसने छात्रावास में पंखे के कुंडे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। रविवार को काॅलेज में छात्रा के आत्महत्या के बाद छात्रावास में रह रहीं चार अन्य लड़कियां कमरा छोड़ कर घर चली गईं।
विज्ञापन

इधर छात्रा की आत्महत्या की जानकारी होने पर क्षेत्र में कमरा लेकर पढ़ने वाली छात्राओं की समस्या बढ़ गई है। घटना के बाद मकान मालिक द्वारा छात्राओं के परिजनों को बुला कर उन्हें सौंप दिया। मकान मलिकों का कहना है कि सरकारी काॅलेज में छात्रा के आत्महत्या के बाद कोई कार्रवाई परिजनों के द्वारा नहीं चाहने पर पुलिस ने नहीं की, अगर इसी तरह की कोई घटना या दुर्घटना हमारे घर में हो गई तो हम फंस सकते हैं। सूत्रों की मानें तो अब तक घटना के बाद पाॅलीटेक्निक के हाॅस्टल व बाहर कमरा लेकर रहने वाली आठ छात्राएं जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि छात्रा की आत्महत्या के कारणों की जानकारी सभी को है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फॉरेंसिक टीम मृतका के कमरे से मिली उसकी निजी डायरी सील कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें