सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में जोगिया ब्लाक के सिसवा बुजुर्ग निवासी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी मरीज प्रियंका शर्मा का ईएनटी विशेषज्ञ व सर्जन डॉक्टर संजय शर्मा एवं डॉ. शालिनी सिंह ने सफल आपरेशन किया।
मरीज ने बताया कि कान के पीछे सिस्ट होने के कारण काफी दिनों परेशान थी, जिसका ऑपरेशन ही एक मात्र इलाज था। उन्होंने बताया कि आयुष्मान काउंटर पर अपनी पात्रता की जानकारी दिया। आरोग्य मित्र शशि कपूर एवं सुधा यादव ने डॉक्टर संजय शर्मा को ओपीडी में दिखाया, जिसपर डॉ. एसके शर्मा ने ऑपरेशन के परामर्श दिया। उक्त सलाह पर ऑपरेशन कराने का फैसला लिया। डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया कि चिकित्सालय में आयुष्मान लाभार्थी मरीज प्रियंका शर्मा का सफलतापूर्वक पूर्वक ऑपरेशन किया जा चुका है।