फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, सड़क पर मिला शव

Wed, 27 Nov 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
झिनकू निषाद।
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के मालीजोत चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन जब तलाश में निकले तो उन्हें घटना की जानकारी हुई और उन्होंने उनकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़हर घाट गांव निवासी झिनकू निषाद 35 वर्ष पुत्र दयाराम किसी काम से मालीजोत चौराहे पर गए हुए थे। जब वह घर नहीं लौटे तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जब घर वाले रात में मालीजोत चौराहे पर पहुंचे, तब उन्हें झिनकू की लाश सड़क पर मिली। इस मामले में मिश्रौलिया निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि रात में किसी अज्ञात वाहन में झिनकू को ठोकर मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें