फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सही रणनीति से मिलेगी परीक्षा में सफलताब

Sun, 15 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही छात्रों में घबराहट और तनाव बढ़ना स्वाभाविक है।
ऐसे समय में विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी मानसिक स्थिति को भी संतुलित रखें, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सही रणनीति से पढ़ाई करने पर ही परीक्षा में सफलता निश्चित ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक डॉ. अनीता ने बताया कि अंतिम दौर में विद्यार्थियों को नया विषय पढ़ने से बचना चाहिए। अब तक तैयार किए गए टॉपिक को लिखकर कंठस्थ करना अधिक फायदेमंद होगा। कहा कि नियमित योग से स्मरण शक्ति में सुधार होता है। उन्होंने सलाह दी है कि विद्यार्थी अपने पूरे पाठ्यक्रम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर रिवाइज करें, क्योंकि सब कुछ एक साथ पढ़ने की हड़बड़ी में याद किया हुआ हिस्सा भी भूलने की संभावना रहती है। अक्सर बच्चे तनाव में आकर खुद को कमरे के एक कोने तक सीमित कर लेते हैं जबकि उन्हें समय-समय पर अपने परिजनों और दोस्तों से बातचीत करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें