सिद्धार्थनगर। निर्माण खंड-एक लोक निर्माण विभाग में पूर्व में तैनात एक जूनियर इंजीनियर पर स्थानांतरण के बाद भी कार्यालय में कार्य करने का आरोप लग रहा है। मामले में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर समेत सत्ता और विपक्ष के कई विधायकों ने भी संबंधित जेई पर कार्रवाई के लिए सीएम समेत अन्य से पत्राचार किया है। वर्तमान में संबंधित जेई गोरखपुर में तैनात है। निर्माण खंड एक (इटवा खंड) लोक निर्माण विभाग में तैनात एक जेई का बस्ती जिले में स्थानांतरण होने के बाद भी जिले में कार्य करने का आरोप था। उन पर लगातार 10 वर्ष से अधिक जिले में रहने और अनियमितता के मामले में प्रभारी और श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। संवाद