फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव का दिया प्रशिक्षित

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के सेठ राम कुमार खेतान कन्या इंटर कॉलेज में आपदा से बचाव के लिए छात्राओं को जानक - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव का दिया प्रशिक्षित
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ की छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। सड़क हादसा से बचाव, घायल होने पर उपचार के तरीके सहित विभिन्न प्रकार के आपदा बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अंजू मिश्रा की अध्यक्षता में एनडीआरएफ की टीम ने छात्राओं व अध्यापकों को आपदा से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। आपदा से पूर्व और बाद में सावधानियों के बारे में बताया। बाढ़ के दौरान जीवन सुरक्षा के लिए स्थानीय संसाधनों से रक्षक जैकेट बनाने का तरीका बताया। सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, भूकंप, भूस्खलन आपदाओं में घायल व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया। चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, खून का बहाव रोकना, फ्रैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शकिला प्रवीन, अनुपम शेखर तिवारी, पुष्पांजलि सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें