फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने पुलिस कर्मियों को दी भवन की सौगात

विज्ञापन
महिला थाना परिसर में स्थित पुलिस आवास का लोकार्पण करते विधायक माता प्रसाद पांडेय, विधायक विनय वर? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीएम ने पुलिस कर्मियों को दी भवन की सौगात
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद के पुलिस कर्मियों को भवन की सौगात दी। वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पुलिस लाइंस सभागार में हुआ। इस दौरान सात आवासीय भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने थाना चिल्हिया में 32 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया। ऐसे ही थाना मोहाना में 32 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं 01 विवेचना कक्ष का लोकार्पण हुआ। थाना इटवा में प्रशासनिक भवन, श्रेणी दो के चार आवासीय भवन, पुलिस आवास निगम के 48 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष का लोकार्पण हुआ। थाना मिश्रौलिया में 32 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक एवं एक विवेचना कक्ष तथा महिला थाना, पुलिस लाइंस में 24 महिला कर्मियों के लिए नवनिर्मित हास्टल, बैरक का लोकार्पण किया किया गया। सीएम ने पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान विधायक इटवा माता प्रसाद पांडेय, विधायक विनय वर्मा, डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार, एएसपी सुरेशचंद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें