फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम के निरीक्षण में ड्रेस में नहीं मिले छात्र, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। प्राथमिक विद्यालय सूपा राजा का जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। नामांकित 232 बच्चों में 141 बिना ड्रेस व जूता के मिले।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के केंद्र पर देर से पहुंचने पर नाेटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड डे मील रजिस्टर का निरीक्षण किया। रसोइया ड्रेस में नहीं मिली। कक्षा 4 के अध्यापक की शिक्षक डायरी पूर्ण थी। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 81 बच्चों के सापेक्ष 45 उपस्थित मिले। पंजीकृत 15 गर्भवती महिलाओं को राशन नहीं दिया गया था। गर्भवती पोषण ट्रैकर पर फीडिंग नहीं थी। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह को प्रधानाध्यापक जया शांति के खिलाफ नोटिस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें