फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं को बेवजह रेफर किया तो नपेंगे डॉक्टर

Tue, 26 Nov 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने मरीजों को बेवजह रेफर नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल काॅलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्त एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी गर्भवती महिला को जानबूझ कर किसी अन्य जगह रेफर न किया जाए। इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी मेडिकल अधिकारियों से कहा कि कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ गर्भवती महिलाओं व बीमार व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और सही इलाज करें। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर ऑडिट रिपोर्ट स्पष्ट न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जोगिया, उसका और खेसरहा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और आगामी बैठक में स्पष्ट रिपोर्ट के साथ प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया। बैठक में टीकाकरण का सत्र शेड्यूल के अनुसार निरीक्षण करे तथा टीकाकरण की फीडिंग तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस बैठक में सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. राजेश मोहन, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. केटुल, बीएमसी यूनीसेफ रूपेश त्रिपाठी मौजूद थे।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें