भवानीगंज क्षेत्र के सिलोखरा स्थिति तौफीक मेमोरियल डिग्री कालेज में छात्रा को स्मार्टफोन वितरण क
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सिलोखरा स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री काॅलेज में शुक्रवार को विधायक सैय्यदा खातून ने 186 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज के हाईटेक जमाने में पठन-पाठन में स्मार्टफोन काफी सहायक साबित हो रहा है।
टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल कर इसका प्रयोग अपना भविष्य संवारने में लगाएं और इसके दुरुपयोग से बचें। तहसीलदार डाॅ. संतराज सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन का सदुपयोग कर इसका इस्तेमाल अपना भविष्य बनाने में करें। इस दौरान प्राचार्य जहीर मलिक, संजय कुमार, डाॅ. साजिद गुफरान, सुहैल फारुकी, रितेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार चौबे, नीलम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद