फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित अल मेंहदी पब्लिक स्कूल में सोमवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। इसकी सभी ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

विद्यालय पर आयोजित विज्ञान एवं शिल्प कला स्थल रंग-बिरंगी सजावट से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विज्ञान के मॉडल, कला के उत्कृष्ट नमूने और हस्तशिल्प के अनोखे मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रत्येक स्टाल पर अलग-अलग विषयों की जानकारी दी जा रही थी। जो न केवल छात्रों के लिए बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक थी। विज्ञान के स्टाॅलों में आधुनिक तकनीक और आविष्कारों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें