संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर काॅलेज में सोमवार को पुलिस की ओर से साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
जहां छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा कि अपने खाते का पासवर्ड किसी से शेयर न करें, खाते में स्ट्रांग पासवर्ड लगाएं, टू स्टेप वेरिफिकेशन पासवर्ड लगाएं, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी व्यक्ति को ओटीपी शेयर न करें और फ्रॉड काल से बचें।
एसआई राम शंकर पांडेय ने कहा कि आजकल बैंक फ्रॉड, एटीएम कार्ड क्लोनिंग, सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त फेंक फ्रेंड रिक्वेस्ट, फ्रॉड विज्ञापन आदि द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। फेस जॉब ऑफर या मेट्रोमोनियल वेबसाइट के द्वारा भी आजकल साइबर फ्रॉड तेजी से हो रहा है। आप किसी भी फेक वेबसाइट पर क्लिक न करें। किसी अनजान नंबर से की गई वीडियो कॉल पर उत्तर न करें।