फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मानव तस्करी के खिलाफ छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली

Fri, 31 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस पर बृहस्पतिवार को बढ़नी में कवच परियोजना के तहत मानव संसाधन और महिला विकास संस्थान ने एसएसबी, पुलिस विभाग और गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। रैली गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज से शुरू होकर एसएसबी कैंप तक पहुंची, जिसमें छात्र-छात्राओं ने मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस वर्ष की थीम ''''धोखाधड़ी के जाल में फंसी जिंदगी'''' के तहत बच्चों ने साइबर फ्रॉड, फर्जी नौकरी के प्रस्ताव और शादी का झांसा देकर होने वाली मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने ''''बिटिया है देश की शान, नहीं है ये तस्करी का सामान'''' और ''''हम सबने ठाना है, मानव तस्करी मिटाना है'''' जैसे नारों के साथ लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया। मानव संसाधन और महिला विकास संस्थान के जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला ने बताया कि संस्था सीमावर्ती गांवों में मानव तस्करी और बाल संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि समुदाय इस अपराध के प्रति सजग हो सके।
रैली के बाद छात्र-छात्राओं ने एसएसबी कैंप का भ्रमण किया। एसएसबी की 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट प्रथम देव ने बच्चों को मानव तस्करी से बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी पर प्रभावी रोक के लिए सुरक्षा एजेंसियों और समाज के साझा प्रयास जरूरी हैं तथा एसएसबी बाल तस्करी से जुड़े मामलों में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित क्रॉस बॉर्डर हितधारकों की बैठक में नेपाल पुलिस के एसआई जीवन दीप शर्मा सहित नेपाल के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की स्थिति और रोकथाम के प्रयासों पर विचार साझा किए। गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने छात्राओं से किसी भी संदिग्ध स्थिति में बिना डरे पुलिस और एसएसबी से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसबी, पुलिस विभाग, विद्यालय प्रबंधन और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें