फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत

Tue, 21 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
परसा। ढेबरुआ क्षेत्र के अकरहरा मोड़ के पास सोमवार की सुबह परीक्षा देने स्कूल जा रहे कक्षा-आठ के छात्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी छात्र की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

खजुरिया शर्की निवासी रमेशचंद्र का पुत्र दीपू यादव (14) पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकरहरा में कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार की शाम वह परीक्षा देने साइकिल से स्कूल जा रहा था। अकरहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार से आती बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी दीपू को आस-पास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने इसकी सूचना ढ़ेबरुआ पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक ढेबरुआ रवींद्र कुमार गौतम ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें