फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Sat, 06 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज के गेट के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। लखनऊ में परिषद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

छात्र नेता विशाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में परिषद के तहसील संयोजक नीलेश चौधरी ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता पांच अगस्त को प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीडन की घटनाओं को लेकर विधानसभा के बाहर लोकतांत्रिक ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सूबे की सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। छात्र नेता विशाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार अपने नाकामयाबी को छिपाने के लिए युवाओं की आवाज को दबा रही है।
युवा, छात्र व परिषद के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देंगे। इस दौरान संदीप पासवान, आकाश गुप्ता, नवीन अग्रहरि, संजय चौधरी, पिंकू सिंह, गोलू खान, सिराज भाई, नीरज मिश्रा, जसवंत गोस्वामी, ज्ञानेंद्र पुरी, आयुष श्रीवास्तव, रामवृक्ष यादव, अरुण पांडेय, मोहित जायसवाल, सुशील गोस्वामी, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें