फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 जोन में बांटकर किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 01 Mar 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली। जनपद को 25 जोन में बांटा गया है। इसमें पुलिस के अलावा मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएगा। इसके लिए एसपी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 2 फरवरी को होलिका दहन और चार फरवरी को होलिकोत्सव मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन के रिपोर्ट के मुताबिक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल-2581 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन को संपन्न कराए जाने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा होलिका दहन स्थलों का भ्रमण व अन्य आवश्यक कार्रवाई कर लिया गया है। होलिका दहन के दिन कुल तीन जुलूस और होली के दिन 15 जुलूस निकाले जाएंगे।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि पुलिस के साथ गोष्ठी कर निर्देशित किया गया है कि त्योहार के दौरान प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें