फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही सबसे बड़ी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदला जा सकता है। हर किसी को विकास के लिए आसपास सकारात्मक परिवेश तैयार करने की जरूरत है। हर एक को अपने पद पर रहते हुए दूसरों पर अंगुली उठाने की जगह, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। यही सबसे बड़ी पूजा है।
विज्ञापन

ये बातें बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहीं। वे बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अभ्युदय अनंत संवाद के अंतर्गत पुरातन छात्र सम्मेलन और सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि छात्रों में पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। पढ़ने वाला व्यक्ति ही स्वामी विवेकानंद की तरह विश्व मंच को सुशोभित करता है।कार्यक्रम को प्राचार्य शंभूनाथ तिवारी, डाॅ. वेदप्रकाश सिंह, मंजू यादव, डॉ. अरविंद पांडेय, विनीत कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व वर्षा पांडेय, निशा शुक्ला ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर डॉ. अजय बहादुर, अविकल शर्मा, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, दिव्यांशु, शैलेष, दीपक, अमृता, आंचल आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
संजू यादव, कुमारी नंदिता, रितू सिंह, श्वेता विश्वकर्मा, अंशिका सिंह, महिमा पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, जागृति उपाध्याय, ज्योति शुक्ल, प्रीति, दीक्षा, सुंदरम तिवारी, रवींद्र कुमार सोनकर आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें