फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन समाप्त

विज्ञापन
बांसी धानी मार्ग पर एसडीम जग प्रवेश को ज्ञापन सौपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे के लिए दे रहे थे धरना
अधिशासी अभियंता ने लिखित रूप से मांगा छह माह का वक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी/खेसरहा। बांसी-धानी मार्ग के मुआवजे के समर्थन में सकारपार चौराहे पर चल रहा भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन बृहस्पतिवार को एसडीएम बांसी जग प्रवेश के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

खेसरहा विकास खंड के सकारपार चौराहे पर बांसी-धानी मार्ग के मुआवजा के लिए भाकियू ने पंचायत के माध्यम से 15 दिसंबर को शासन के समक्ष एक सूत्री मांगपत्र रखा था। जिसमें प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बांसी राजेश कुमार को भेजकर ज्ञापन लेने व किसानों के समस्या के निस्तारण के लिए भेजा गया था। मगर उनके द्वारा किसानों को संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पंचायत धरने में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि बांसी धानी मार्ग की लंबाई 20 किमी है। इसे बनाने के लिए किसानों से जमील ले ली गई लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम जगप्रवेश ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बांसी राजेश कुमार साथ सकारपार पहुंच कर किसानों के धरने को समाप्त कराया। उन्होंने किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा किसानों को दिए जाने का भरोसा दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बांसी राजेश कुमार ने लिखित रूप से किसानों से मुआवजा दिए जाने को लेकर चार से छह माह का वक्त मांगा। जिस पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने उन्हें पांच माह का समय दिया है। इस दौरान राजबहादुर पांडेय, राजा चौधरी, गुड्डू पांडेय, अनिल कुमार मौर्य, विश्वनाथ प्रजापति, विक्रम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें