फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धरना समाप्त, काम पर लौटे सीएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में एक माह से चल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का अनिश्चितकालीन धरना शासन स्तर पर सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार से सीएचओ अपने कार्यस्थलों पर लौट आए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होने लगी हैं।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मणि त्रिपाठी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा रावत ने बताया कि धरना अवधि में अनुपस्थित सीएचओ पर कार्रवाई नहीं होगी। इस अवधि को आकस्मिक, चिकित्सीय और विशेष अवकाश के रूप में मान्य करने के लिए मिशन निदेशक ने पत्र जारी किया है। वेतन और प्रोत्साहन राशि से जुड़े मुद्दों पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें