फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 29 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील में कोटेदारों की बैठक में उपस्थित अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील सभागार में रविवार को एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली को लेकर कोटेदारों की बैठक ली। कोटेदारों को शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता बरतते हुए राशन वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि खाद्यान्न उठान व वितरण कार्य में कोटेदारों को पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। कोटेदार निर्धारित रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न का उठान कर राशन कार्डधारको में समय से निर्धारित मूल्य लेकर वितरण करें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी ग्रामीणों को दी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को लेकर अनावश्यक शिकायत तहसील पर न पहुंचे। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान दिया जाए। योजना के तहत लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों के ऊपर जांच के दौरान कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोटेदारों ने बैठक के दौरान उठान व वितरण के समय आने वाली समस्याओं के बारे में भी बात रखी, जिसके निराकरण की बात कही गई। बैठक में वंचित राशन कार्डधारकों के फार्म, आधार कार्ड की छायाप्रति समेत ग्राम प्रधान व कोटेदार के पास जमा करने को निर्देशित किया। 
विज्ञापन

बैठक में पूर्ति निरीक्षक फणीश्वर त्रिपाठी, शिवप्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्रीय  विपणन अधिकारी राजेश राम, विपणन निरीक्षक धामू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें