सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी का पीडीए जागरूकता कार्यक्रम 2027 के चुनाव में प्रदेश की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इसके लिए सपा कार्यकर्ता पार्टी के विचारों एवं कार्यक्रमों को आमजन को बताने के लिए अभी से गांवों एवं चौराहों पर बखान करें। इसमें बूथ प्रभारियों की भूमिका अहम होती है। ऐसे में एक बूथ बीस यूथ की तैनाती की जाए।
यह बातें सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पीडीए नायक अखिलेश यादव की सरकार में किए गए जनकल्याणकारी योजना बताकर उन्हें पार्टी से जोड़े। बैठक की अध्यक्षता विस क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी व संचालन महासचिव अमून मेकरानी ने किया। इस दौरान कृष्ण नाथ यादव, रमजान अली, शैलेंद्र शर्मा, सोनू यादव, अशोक पांडेय, विजय चौधरी, राम नवल यादव, राम सागर चौधरी, फूल चंद्र पासवान मौजूद रहे। संवाद