फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोशाला के बाद भी सड़कों पर छुट्टा पशु, राहगीर और किसान परेशान

Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज नगर पंचायत में कान्हा गोशाला संचालित होने के बावजूद गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। बाजार और मुख्य मार्गों पर झुंड में घूम रहे पशुओं से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन्हें भगाने पर ये आसपास के खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के राप्ती तट पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के उद्देश्य से कराया गया था। इसके बावजूद नगर की सड़कों और बाजार क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की मौजूदगी बनी हुई है। कई बार इनकी चपेट में आकर लोग चोटिल भी हो चुके हैं। बाजार में दुकानदार जब इन्हें हटाते हैं तो ये खेतों में घुसकर फसल चर जाते हैं। स्थानीय निवासी राजू बांदा, अजीम मलिक, सुनील कुमार, नदीम अहमद, ज्ञानेश्वर पांडेय, गौरव सोनी, रंजीत पासवान और इम्तियाज ने नगर पंचायत से छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे राहगीरों की सुरक्षा के साथ किसानों की फसल भी सुरक्षित रहेगी।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सचिन कुमार पटेल ने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर गोवंशों को पकड़कर कान्हा गोशाला भेजा जाएगा।
-
बारिश ने बढ़ाई परेशानी
- शुक्रवार देर शाम हुई बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। ऐसे में बीच सड़क पर बैठे और घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें