फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बगैर रोक-टोक जला रहे पराली

विज्ञापन
डिडई क्षेत्र के बनगडोरी गांव में पराली जलाते किसान। संवाद
विज्ञापन
पथरा। डिडई क्षेत्र के किसान खुलेआम खेतों में पराली जलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद किसान धान की कटाई के बाद बची पराली में आग लगा दे रहे हैं। इसका असर न सिर्फ खेतों की उर्वरता पर पड़ रहा है, बल्कि धुएं से वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

डिडई थाना क्षेत्र में इन दिनों किसान बेखौफ होकर खेतों में पड़ी पराली को आग के हवाले कर दे रहे हैं। क्षेत्र के किसानों पर न प्रशासन की जागरूकता का कोई असर दिख रहा है और प्रशासन के जुर्माने व प्रदूषण के खतरे का खौफ। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में क्षेत्र की आबोहवा में जहर घुलना तय है।
तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि किसानों द्वारा धान की कटाई शुरू होने के पहले से तहसील के कृषकों को खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूक कराया जा रहा है। शनिवार को बनगडोरी मसिना खास बरहपुर में कई किसान पराली जलाते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें