फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ताल से कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव

विज्ञापन
कपिलवस्तु क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात टोला शेखाजोत में ताल में अबैध कब्जा को प्रशा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर सात टोला शेखाजोत में ताल की भूमि पर कब्जा हटाने के लिए बृहस्पतिवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान बगल के लोग पत्थर फेंकने लगे। इससे कुछ राजस्व कर्मियों को मामूली चोट आई। इसके बाद बड़ी संख्या में और पुलिस बल पहुंच गया। फिर प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की।
क्षेत्र के शेखाजोत निवासी शोहबत ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र दिया था कि गांव के कुछ लोग ताल व सड़क की भूमि पर मकान का निर्माण करवा रहे हैं। मना करने पर झगड़ा करने लगते हैं। इस पर एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर कब्जा हटाया जाए। नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक गिरीश चंद्र मिश्र, दुर्गेश पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, विन्दुसार मौर्य, शिव शंकर यादव मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को समझा बुझाकर कब्जा हटवाने के लिए जेसीबी लगाई। इसी दौरान बगल के छत से आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने राजस्व टीम व जेसीबी पर पथराव कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। लोगों ने सरकारी कार्य में अवरुद्ध उत्पन्न किया। इसकी सूचना नायब तहसीलदार ने कपिलवस्तु पुलिस को दी। पुलिस बल पहुंचने के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम ने पत्थर बाजो के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र भी दिया गया। इस संबंध में कपिलवस्तु कोतवाल यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य पूरा कराया। पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें